PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. में विश्व टी.बी. दिवस के उपलक्ष में हफ्ता भर चली विभिन्न गतिविधियों से समाज में फैलाई गई जागरूकता,

KMV Collage In World TB On the occasion of the day, awareness was spread in the society through various activities during the week Jalandhar

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत प्रयासरत रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व टी.बी. दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष में हफ्ता भर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, क्विज़, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन आदि जैसी गतिविधियों का आयोजन करवाया गया।

विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए टी.बी. जैसी बीमारी के कारण, लक्षण आदि के साथ-साथ समय रहते डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार तथा बचाव के बारे में समाज में जागरूकता फैलाई। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए जहां सभी को साधारण जीवन शैली अपनाते हुए सेहतयाब रहने के लिए प्रेरित किया।

वहीं साथ ही किसी भी शारीरिक पीड़ा की रोकथाम के लिए सही समय पर डॉक्टर की सलाह के महत्व के बारे में भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा श्रीमती शिखा वशिष्ट के द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।

Latest News