PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

के.एम.वी. की छात्राओं ने आत्मविश्लेषण एवं आत्मविश्वास के महत्व के बारे में जाना,

KMV organises a workshop on Self Analysis, Self Confidence and SWOT Analysis

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस, जालन्धर के द्वारा अंडर ग्रेजुएट स्तर के सेमेस्टर तीसरा की छात्राओं के लिए लाजमी वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के दौरान आत्मविश्लेषण, आत्मविश्वास एवं स्वॉट एनालिसिस विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया।

जे.सी. किरणदीप गुलाटी एवं जे.सी. रितेश, प्रोविजनल जोन ट्रेनी, जोन-1 जे.सी.आई. इंडिया ने इस सेशन के दौरान बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की। मेहमानों के द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को आत्मविश्वास एवं आत्म विश्लेषण की जरूरत, महत्व एवं जीवन में मेहनत और सफलता के लिए अनिवार्य के तौर पर विस्तार सहित परिभाषित किया गया।

इसके अलावा छात्राओं को किसी भी इंसान की शख्सियत के गुणों एवं अवगुणों के साथ-साथ जीवन में प्राप्त होने वाले अवसरों और चुनौतियों के अनुसार निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। बेहद कारगर इस वर्कशॉप में छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी स्रोत वक्ताओं के द्वारा सरल ढंग से दिए गए।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय विशेषज्ञओं के द्वारा विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की शख्सियत को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करने में बेहद कारगर साबित होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्रीमती मनी खेहरा को मुबारकबाद दी। डॉ. मधुमीत, डॉ. सुमन खुराना एवं डॉ. रीना शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।