.
.
maharashtra mumbai rain starts in bandra of mumbai may affect life again
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर मूसलाधार बारिश जारी है / बांद्रा में बारिश की शुरुआत के साथ ही अन्य इलाकों में भी आसमान में गहरे बादल छाए हुए हैं / इससे न केवल छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से सभी विमान सेवाओं को रद्द किया गया है, बल्कि सड़कों पर भी भारी जाम लग गया है / अभी भी मुंबई में तेज़ बारिश की संभावना जताई जा रही है / पिछले दिनों मुंबई में हुई बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था /
.
.
बारिश से निपटने के लिए मुंबई के इंतजाम हर साल ही नाकाफी साबित होते हैं / आज भी भारी बारिश से सड़क परिवहन और वायु परिवहन खस्ताहाल हो गया / जगह-जगह पर जलभराव से लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा, हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश से तबाही को देखते हुए बीएमसी और प्रशासन ने कमर कसी थी, इसके बावजूद हालात ठीक नहीं हैं /
.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के बाकी हिस्सों में हो रही बारिश लोगों के लिए ‘आफत’ बन गई थी / इस बारिश में 27 लोगों की मौत की खबर मिली थी / लगातार बारिश के चलते कभी ना थमने वाले मुंबई शहर की रफ्तार पर मानो ब्रेक लग गया / सड़कों पर पानी भर गया तो रेलवे स्टेशन और रनवे भी इससे खासे प्रभावित हुए. यही नहीं, घर और दुकानों में पानी के घुसने से हालात और बेकाबू हो गए /
.
.
बारिश के कहर से पूरा शहर परेशान रहा. इस दौरान नौसैनिक भी मैदान में उतारे गए / इसे दशक की सबसे भारी बारिश बताया गया, जबकि लगातार हो रही बारिश से दीवार गिरने की घटनाएं भी सामने आईं / ऐसी ही एक घटना में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल बताए गए. यह घटना मलाड ईस्ट के पिंपरीपाड़ा इलाके में हुई /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
maharashtra mumbai rain starts in bandra of mumbai may affect life again

































