PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

मनीष सिसोदिया का दावा, कहा भाजपा का ऑफर, ‘AAP’ छोड़ कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस करवा देंगे बंद,

manish sisodia made big allegations on bjp Break AAP and join BJP, all CBI ED cases will be closed delhis

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा कार्रवाई के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज सरकार पर जमकर हमला बोला।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें खुद से जुड़ने पर उनके खिलाफ सभी मामले बंद करने का प्रस्ताव दिया है।

सिसोदिया ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि वह ‘‘साजिशकर्ताओं और भ्रष्ट लोगों” के सामने कभी नहीं झुकेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में सिसोदिया समेत 15 अन्य लोगों तथा संस्थाओं को नामजद किया है।

‘आम आदमी पार्टी’ (आप) के नेता सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है – ‘आप’ छोड़ कर भाजपा में आ जाओ, आपके खिलाफ सीबीआई और ईडी के सारे मामले बंद करवा देंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को मेरा जवाब है – मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं और राजपूत हूं।

सिर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों, षडयंत्रकारियों के सामने नहीं झुकूंगा। मेरे खिलाफ सारे मामले झूठे हैं। जो करना है कर लो। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया के घर पर छापा मारा था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है।

Latest News