PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

बस में लगी भीषण आग, 12 बच्चों समेत 45 लोगों की झुलसकर मौत

massive fire in moving bus 45 people including 12 children scorched to death

PTB Big Shocking News सोफिया : पश्चिमी बुल्गारिया में मंगलवार तड़के एक बस दुर्घटना में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई / मीडिया की प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल हैं / हादसे मे सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें राजधानी के एक आपातकालीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है /

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक हाइवे पर उत्तरी मैसेडोनियाई नंबर प्लेट वाली एक बस में भीषण आग लग गई / आग लगने की इस घटना में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है / मरने वाले लोगों में 12 बच्चे भी शामिल हैं / आग की चपेट में झुलसने वाले सात लोगों को राजधानी सोफिया एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है /

गृह मंत्रालय में अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख ने बीटीवी टेलीविजन को इसकी जानकारी दी / बताया गया है कि मरने वाले लोगों में नॉर्थ मैसेडोनिया के लोग भी शामिल हैं /अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख ने कहा कि एक बस में आग लगने और क्रैश होने की वजह से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई /

उन्होंने कहा कि आग लगने की ये घटना स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे हुई / सोफिया में नॉर्थ मैसेडोनिया के दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि घटना का शिकार हुए अधिकतर पीड़ित नॉर्थ मैसेडोनिया के नागरिक थे / अधिकारी ने कहा कि अभी तक आग लगने की घटना का पता नहीं चल पाया है / वहीं, ये भी पता नहीं चल पाया है कि आग क्रैश से पहले लगी या फिर बाद में फिलहाल घटना वाली जगह को सील कर दिया गया /