.
militant shahid said his father from pok some militants are coronavirus infected and planning to send india
कश्मीर में बैठे पिता से की आंतकी ने बात, क्या कुछ कहा, जरा ध्यान से पढिये,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर {रिपोर्ट} अनिल भरद्वाज : देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच एक बड़ी खबर सामने आने से अब कश्मीर के लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बैठा एक आतंकी ने फोन पर अपने पिता से बात करते हुए ऐसी बात की जिससे साफ लग रहा है कि पाकिस्तान में बैठे आंतकी कोरोना संक्रमण के साथ भारत में हमला कर सकते हैं /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक आंतकी कह रहा है कि उसके कई साथी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और उनकी तैयारी की जा रही है कि जितनी जल्दी हो सके उन्हें कश्मीर में भेजा जाएगा / आतंकी ने अपने पिता को बताया कि उनके पास न तो खाना है और न ही दवाइयां, उनके पास अगर कुछ है तो केवल सिर्फ हथियार है हैं /
.इस दौरान आंतकी की अपने पिता से जो बात फ़ोन पर हुई वह जरा ध्यान से पढ़िए :—
पिता को सलाम करते हुए आतंकी ने कहा- हैलो
पिता- कौन बोल रहा है?
आतंकी- अब्बू…मैं शाहिद बोल रहा हूं /
पिता- आज बड़े दिन बाद फोन किया है / सब ठीक तो है?
आतंकी- टाइम नहीं मिलता, आज मिला तो सोचा हाल खबर ले लूं /
पिता- तुम और तुम्हारे साथी ठीक तो हैं?
आतंकी- मैं तो ठीक हूं लेकिन पांच से छह साथी संक्रमित हो चुके हैं और इनकी (आकाओं) कोशिश है कि जो संक्रमित हैं उन्हें जल्द से जल्द कश्मीर भेजा जाए /
पिता- उन्होंने कोई इंतजाम नहीं रखा क्या तुम लोगों के लिए वहां?
आतंकी- यहां केवल खुदा ही हाफिज है हमारा न तो खाना है और न ही दवाइयां / उनके पास अगर कुछ है तो केवल हथियार /
पिता- तेरी मां बहुत परेशान है, जब से तू गया है / अपना ध्यान रखना /
पिता- आने का क्या प्लान है /
आतंकी- परेशान मत हो अल्लाह रहम करेगा / मैं भी कोशिश कर रहा हूं कि कोई रास्ता निकले तो मैं भी कश्मीर आऊं / मेरी ओर से सबको सलाम कहना /
आपको बता दें इस आतंकी और उसके द्वारा सोशल मीडिया के जरिए वायरल किए गए ऑडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है, लेकिन ऑडियो के वायरल होते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं / सूत्रों की मानें तो यह आतंकी दक्षिणी कश्मीर से ताल्लुक में रखता है / चार अप्रैल को जीओसी मेजर जनरल ए. सेनगुप्ता ने यह बात कही थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
militant shahid said his father from pok some militants are coronavirus infected and planning to send india






































