NSS unit of HMV celebrated Biodiversity Day with various competitions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के एन.एस.एस. यूनिट की ओर से कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के योग्यात्मक दिशानिर्देशन अधीन पंजाब बायोडिवर्सिटी बोर्ड के सौजन्य से ऑनलाइन ‘बायोडिवर्सिटी डे’ मनाया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन एन.एस.एस. प्रोग्राम आफिसर डॉ. अंजना भाटिया के संरक्षण में किया गया /
.इस दौरान छात्राओं ने बायोडिवर्सिटी इन कलर्स के अन्तर्गत ‘बायोडिवर्सिटी इन नेचर’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सहभागिता की / इसी के अन्तर्गत – कैप्चर द ब्यूटी के अधीन बायोडिवर्सिटी इन नेचर विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई एवं शो यूअर सिम्पथी के अधीन ‘आप प्रकृति को कैसे सहयोग देते हैं’, विषय पर वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई / छात्राओं ने पूर्व उत्साह एवं लगन से इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया /
.प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने छात्राओं के इस उत्साह की प्रशंसा की एवं उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वातावरण की सुरक्षा एवं उसके संरक्षण में सहयोग देना हमारा परम कत्र्तव्य है / इसलिए प्रकृति सौन्दर्य का सदैव आदर करें एवं वातावरण की शुद्धता एवं रक्षा में अपना सहयोग दें, कुदरत का सम्मान करें / प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने भी छात्राओं को प्रकृति के प्रति सुचेत किया एवं उनके उत्साह एवं जोश की सराहना की /
प्रतियोगिता में कैप्चर द ब्यूटी प्रतियोगिता (फोटोग्राफी में) कु. भव्या एवं गुरकिरत, कु. आयूशी ठाकुर एवं अंजली कल्याण द्वितीय तथा कु. श्वेता एवं सुप्रिया तृतीय स्थान पर रही / सांत्वना पुरस्कार कु. निशिता व वानी मिड्ढा को दिया गया / इसी प्रकार प्रशंसनात्मक पुरस्कार कु. गुरविन्दर कौर, इशप्रीत, दीपांशी शर्मा, नम्रता, जसपिन्दर कौर, रोहिणी शर्मा, ज्योतसिफत कौर, प्रेरणा नारंग, शिवानी, हिमांशी, लवन्या एवं मनप्रीत को दिया गया /
.बायोडिवर्सिटी इन क्लरस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम कु. चेतना, द्वितीय कु. संयुक्ता गुप्ता एवं तृतीय कु. रेपोबलिन को एवं प्रशंसा पत्र कु. रिधिम को दिया गया / शो सिम्पथी प्रतियोगिता में प्रथम कु. नैन्सी वर्मा, द्वितीय कु. शिवानी को दिया गया / निर्णायक की भूमिका श्रीमती अलका (राजनीति शास्त्र विभाग) एवं श्रीमती पवन कुमारी (हिन्दी विभाग) ने निभाई / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन एवं प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने विजित छात्राओं को बधाई दी एवं शुभाशीष दिया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
NSS unit of HMV celebrated Biodiversity Day with various competitions




































