.
pm narendra modi to address to the nation coronavirus
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे / पीएम मोदी आज शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे / इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था. प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी /
..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे, इस दौरान कोरोना वायरस पर कुछ अहम जानकारियां साझा करेंगे / वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा / आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा /
.देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 500 के पार हो चुकी है और अबतक 10 मौत हो गई हैं / ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है /
.दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात समेत देश के कुल 30 राज्यों ने पूर्ण रूप से लॉकडाउन का ऐलान किया है / इसके अलावा लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि लोग घरों से बाहर ना निकलें / इसके अलावा पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एक्शन भी लिया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pm narendra modi to address to the nation coronavirus

































