PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी कॉपीराइट दफ्तर, भारत सरकार द्वारा कॉपीराइट से सम्मानित,

Principal Prof. Dr. Atima Sharma Dwivedi bestowed with a Copyright from Copyright Office, Government of India

कॉपीराइट नई छात्राओं के लिए सफलतापूर्वक चलाए जा रहे फाउंडेशन प्रोग्राम एवं इसकी पुस्तक दी ह्यूमन स्टोरी के लिए हुआ हासिल,

क्षेत्र के इस भाग में यह एक महत्वपूर्ण एवं बेमिसाल पहल,

PTB न्यूज़ शिक्षा : प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसीपल, कन्या महाविद्यालय (ऑटोनॉमस) को कॉपीराइट दफ्तर, भारत सरकार द्वारा कॉपीराइट के साथ सम्मानित किया गया है। यह कॉपीराइट नई छात्राओं के लिए सफलतापूर्वक चलाए जा रहे फाउंडेशन प्रोग्राम तथा इस दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न मॉड्यूलस से संबंधित आर्टिकल्स पर आधारित पुस्तक दी ह्यूमन स्टोरी के लिए हासिल हुआ है।

.

.

के.एम.वी. के प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा फाउंडेशन प्रोग्राम के रूप में यह एक विलक्षण प्रयत्न समूचे भारत में नए विद्यार्थियों के लिए अपने आप में पहला है जो स्कूल की विद्या एवं उच्च शिक्षा में अंतराल को खत्म करने का उद्देश्य रखता है। इस प्रोग्राम का मकसद छात्राओं को सांसारिक स्तर पर मुद्दों, मनुष्य के बौद्धिक विकास के इतिहास, आधुनिक भारत के निर्माण एवं कई महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक वियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुे उनका बौद्धिक विकास करना है ताकि वह एक जिम्मेदार एवं दयावान नागरिक के रूप में मानवता की अमीर विरासत को आगे लेकर चल सके।

.

.

दी ह्यूमन स्टोरी पुस्तक मनुष्य की विकास यात्रा को बेहद विस्तृत एवं प्रभावशाली ढंग के साथ बयान करने के साथ-साथ प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय तक मनुष्य के बौद्धिक विकास पर केंद्रित है। उल्लेखनीय है कि यह प्रोग्राम सभी अंडर ग्रेजुएट स्तर के पहले सेमेस्टर की छात्राओं के लिए कन्या महाविद्यालय द्वारा वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम के रूप में बिल्कुल मुफ्त चलाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रो. द्विवेदी ने कहा कि ऐसे अर्थपूर्ण प्रोग्राम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के सकारात्मक भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक पक्का करते है और उनके सर्वपक्षीय विकास को केन्द्र में रखते हुए एक मजबूत आधार प्रदान कर जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने में सहायक बनते हैं।

.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुधारों एवं पहल कदमों में अन्य संस्थाओं से सदा आगे रहता है तथा भारत सरकार द्वारा यह सम्मान कन्या महाविद्यालय की अपनी छात्राओं की भविष्यवादी और सर्वपक्षीय शिक्षा की प्रतिबद्धता की गवाही देता है। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 वर्षों से विद्यालय द्वारा नई छात्राओं के लिए चलाया जा रहा फाउंडेशन प्रोग्राम भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों के पूर्ण तौर पर अनुकूल है।

.

के.एम.वी. विद्यार्थियों को प्रगतिवादी एवं भविष्यवादी शिक्षा प्रदान करता है। उनके सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में विभिन्न वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम शुमार किए गए हैं। यह सारे प्रोग्राम इनोवेटिव हैं और इन्हें कन्या महाविद्यालय में ही विकसित किया गया है तथा समय-समय पर भारत के प्रसिद्ध द्विवानों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त कॉलेज द्वारा के.एम.वी. के इन प्रयत्नों की भरपूर सराहना की गई है।

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें