.
.
PTB Big Accident News ludhiana PRTC Bus Fire
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां शहर के बस्ती जोधेवाला के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई / हादसा होते ही गुस्साई भीड़ ने बस को बुरी तरह से तोड़फोड़ डाला और बाद में बस को आग लगा दी / इससे पहले की फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां वहां पहुंचती देखते ही देखते बस धू-धू जल कर राख हो गई / हादसा होते ही बस का चालक फरार हो गया /
.
.
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अरविंद (35) के रूप में हुई है वह सुभाष नगर का रहने वाला है / वह एक प्ले स्कूल को संचालित कर रहा था / हादसा उस वक्त हुआ जब पीआरटीसी की बस जालंधर की ओर से जोधेवाल होते हुए बस स्टैंड जा रही थी / बाइक सवार युवक सामने से आ रहा था कि बस अचानक बस से टकरा गया /
.
.
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जाँच में जुट गई / फ़िलहाल पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को इस घटना के संबंध में सूचित कर दिया है व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है / सूत्रों के अनुसार अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News ludhiana PRTC Bus Fire

































