.
.
PTB Big Breaking News Spicejet Flight Offers: SpiceJet offer, offer free air travel
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : भारत में हवाई यात्रा हर कोई करना चाहता है लेकिन ज्यादा किराए के चलते कई लोग अपना ये सपना पूरा नहीं कर पाते, लेकिन अब स्पाइसजेट यात्रियों के लिए खास प्लान लेकर आया है / अगर गर्मी की छुट्टियों में आपने अभी तक हवाई टिकट बुक नहीं की है तो आप ये जानकर खुश हो जाएंगे कि स्पाइसजेट आपको मुफ्त में हवाई सफर करने का मौका दे रही है / आइए जानते हैं कैसे?
.
.
स्पाइसजेट का ये नया ऑफर यात्रियों को काफी मुनाफा देगा / इस ऑफर के तहत आप फ्लाइट टिकट का पूरा पैसे वापस ले सकेंगे, हालांकि ये पैसा आपको स्टाइलकैश के तौर मिलेगा / इस बात की जानकारी स्पाइसजेट ने ट्वीट कर दी थी / आइए जानते हैं कि आप इस पैसे को कहां प्रयोग कर पाएंगे /
.
ऑफर के तहत स्पाइसजेट आपका पैसा अपनी कंपनी स्पाइस स्टाइल.कॉम (spicestyle.com) में डाल देगी / इस पैसे से आप कंपनी की वेबसाइट से शॉपिंग कर सकते हैं / इस वेबसाइट में आपको सभी तरह का सामान मिलेगा /
स्पाइस स्टाइल.कॉम पर आपको महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कपड़े मिलेंगे / इसके अतिरिक्त आपको डिजाइनर चश्मे, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर का भी सारा सामान मिल जाएगा / इस तरह स्पाइसजेट के इस ऑफर से टिकट में खर्च किए गए पैसों से आप शॉपिंग कर सकते हैं /
.
बता दें कि स्पाइसजेट का ये खास ऑफर 30 सितंबर तक ही वैलिड है / यात्रियों को ये ऑफर काफी पसंद आ रहा है क्योंकि इससे टिकट का पूरा पैसा उन्हें स्टाइलकैश के तौर पर वापस मिल रहा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Spicejet Flight Offers: SpiceJet offer, offer free air travel

































