PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को एक बार फिर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है / हाईकोर्ट ने ऑर्बिट एविएशन के बाद न्यू दीप बस के परमिट रद्द करने का फैसला खारिज कर दिया है /
हाईकोर्ट में बस मालिकों के वकील ने कहा कि टैक्स भरने में देरी हो तो जुर्माना ले सकते हैं, लेकिन परमिट रद्द करना सही फैसला नहीं है / इस दलील पर हाईकोर्ट ने सहमति जताई, राजा वड़िंग ने ट्रांसपोर्ट मंत्री बनते ही बादल फैमिली और अकाली नेताओं की बसों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया था / टैक्स न भरने के बहाने उनकी बसें जब्त कर थाने में खड़ी कर दी थीं /
ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग को पहले बादल एविएशन की बसों के मामले में झटका लगा था / हाईकोर्ट ने उनकी बसों के परमिट बहाल कर एक घंटे में जब्त बसें छोड़ने के लिए कहा था / इसके बाद वड़िंग ने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (STC) को बदलवा दिया, हालांकि नए झटके का गुस्सा किस अफसर पर फूटेगा, इस पर भी सबकी नजर लगी हुई है /
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लगातार बसों पर कार्रवाई कर रहे थे / उनके निशाने पर अकाली नेता और बादल फैमिली की बसें थीं / राजा वड़िंग खुद भी फील्ड में उतरकर बसों की चेकिंग करने के साथ उन्हें जब्त करवा रहे थे / इसके बाद नवजोत सिद्धू और CM चरणजीत चन्नी भी वड़िंग की खूब पीठ ठोक रहे थे / सिद्धू ने राजा वड़िंग का उदाहरण देकर कहा था कि सरकार ऐसे कार्रवाई करती है /



































