PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, सुनार की मौत, इलाके में फैली सनसनी,

Punjab armed youths fired in jewelers shop goldsmith died

PTB Crime न्यूज़ बटाला : बटाला के अधीन पड़ती बैंक कालोनी में कुछ हथियारबंद अज्ञात हमलावरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में दाखिल होकर सुनार और उसके पारिवारिक सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं / इस गोलीबारी में दुकान मालिक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए /

जानकारी के अनुसार स्थानीय बैंक कालोनी स्थित दीपक ज्यूलर्ज के मालिक कुलदीप राज उर्फ दीपक ढल और उनके भाई इंद्रजीत ढल दुकान पर बैठे थे / इतनी देर में 4-5 हथियारबंद नौजवान उनकी दुकान पर आए / इसी दौरान उन्होंने उक्त दुकानदारों पर गोलियां चला दीं और कुलदीप राज उर्फ दीपक ढल को गोली लग गई / दुकान पर बैठे उनके भाई इंद्रजीत ढल द्वारा भी उक्त हमलावरों पर गोली चलाई गई जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए /

आपको बता दें कि हमलावरों के भी गोली लगने की बात सामने आई है और वह घायल हालत में ही वहां से भागे हैं / वहीं गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल हुए दीपक ढल को जब पारिवारिक सदस्य ने सिविल अस्पताल बटाला लेकर गए तो डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसको अमृतसर रैफर कर दिया पर रास्तो में ही उनकी मौत हो गई / वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया व मामले की जाँच में जुट गए /