PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में कर्ज में डूबे एक और किसान ने उठाया खौफनाक कदम, की आत्महत्या,

punjab farmer commits suicide jumping abohar canal Punjab Big Sad News

PTB Sad न्यूज़ अबोहर : गांव जोधपुर निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव कल्लरखेड़ा व पन्नीवाला के मध्य से गुजरती नहर में बरामद हुआ है। सदर पुलिस को दिए बयान में 48 वर्षीय बादल सिंह के चचेरे भाई स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनके भाई के पास पहले डेढ़ एकड् जमीन थी। उस पर करीब 10 लाख का कर्ज था।

कुछ समय पहले उसने कर्ज के कारण ही 7 कनाल जमीन भी बेच दी थी। जो जमीन बची है, उस पर बिजाई की। गेंहू की फसल भी अच्छी नहीं हुई तो जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उन्होंने बताया कि उनका भाई घर में मलोट जाने का कहकर गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी कि वीरवार उसका शव नहर से मिला।

गांव कल्लरखेड़ा व पन्नीवाला के मध्य शव मिलने की सूचना पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू व मोनू ग्रोवर व रवि मौके पर पहुचे और शव को बाहर निकाला। इसके बाद सदर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। बादल सिंह के एक बेटी और एक बेटा है। परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनका कर्ज माफ किया जाए।