PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सख्त फरमान किया जारी, अभिभावकों ने किया धन्यवाद,

punjab government big step against the private schools Harjot Singh Bains

PTB न्यूज़ शिक्षा / चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए ई-मेल जारी किया है, जिस पर बच्चों के माता-पिता अपनी शिकायत भेज सकते हैं, इन शिकायतों पर पंजाब सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, पंजाब सरकार को निजी स्कूलों के खिलाफ बच्चों के अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बच्चों के अभिभावकों को संदेश जारी कर कहा है कि यदि कोई निजी स्कूल उन्हें परेशान करता है या मनमानी फीस लेता है।

तो वे सीधे उनसे शिकायत कर सकते हैं। इसलिए शिक्षा मंत्री ने एक नियमित ई-मेल EMOfficepunjab@gmail.com भी लॉन्च किया है, जिस पर बच्चों के माता-पिता अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। आपको बता दें कि बच्चों के अभिभावक इन दिनों स्कूलों कि किताबों को लेकर काफी परेशान हैं, अभिभावकों का कहना है कि पंजाब सरकार के आदेशों के बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी चर्म पर है और

आज भी चंद पब्लिशर्स के पास से ही निजी स्कूलों की किताबें मिल रहीं हैं, जबकि ऐसा करने पर उक्त स्कूलों के खिलाफ करवाई की जा सकती है यही नहीं बुक सेलर पूरा सेट दे रहे हैं, जबकि ऐसा करने पर भी पंजाब सरकार ने सख्ती कर रखी है और अभिभावकों को एक दो किताबें जिनका सिलेबस चेंज हुआ है वह बुक शॉप वाले देने को तैयार नहीं हैं, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा दी गई शिकयत ईमेल का अभभवकों को काफी लाभ होगा।

Latest News