PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब सरकार 1 अक्टूबर से शुरू करेगी घर-घर आटा पहुंचाने की योजना, डिलीवरी करने का यह होगा नियम,

Punjab government will start door to door delivery of flour from 1 October 2022

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की सत्ता में आने के करीब सात महीने बाद भगवंत मान सरकार पहली अक्टूबर से घर-घर आटा पहुंचाने की योजना शुरू करने जा रही है। राज्य की जनता को अब गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा। पीसने से लेकर घर छोड़ने तक का सारा खर्चा भी पंजाब सरकार खुद करेगी।

इस योजना के तहत हर माह 75 हजार मीट्रिक टन आटा बांटा जाएगा। गेहूं की पिसाई के लिए मार्कफेड ने 25 कंपनियों का चयन किया है। इस योजना को सही तरीके से आगे बढ़ाने के लिए राज्य को 8 जोन में बांटा गया है। डिलीवरी वाहन जीपीएस और कैमरों से लैस होंगे।

आपको यह भी बता दें कि वाहन में वजन तोलने की मशीन भी होगी। सरकार ने गेहूं मुहैया करवाने के लिए पनग्रेन को जिम्मेदारी सौंपी है। गेहूं की पिसाई कर आटे को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी मार्कफेड की होगी। आपको यह भी बता दें कि पंजाब सरकार चुनवों से पहले किये गए सभी वादों को एक-एक पूरा करने में लगी हुई है।

Latest News