PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : काउंटर इंटेलिजेंस ने 2 हथियार सप्लायर किये गिरफ्तार, 6 अवैध पिस्टर, 7 मैगजीन की बरामद, DGP पंजाब

punjab-jalandhar-counter-intelligence-arrested-2-arms-suppliers-from-city-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 6 अवैध हथियारों के साथ दो वेपन सप्लायर को गिरफ्तार कर बड़ी  सफलता हासिल की है। आरोपियों की गिरफ्तारी इंटेलिजेंस बेस इनपुट के आधार पर हुई बताई जा रही है। इन सभी पकड़े गए आरोपियों से 6 हथियारों के 

.

.

साथ सात मैगजीन और कई कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अमृतसर की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट में हथियार तस्करी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस जल्द आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पंजाब के डीजीपी आईपीएस गौरव यादव ने इस संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए 

.

punjab-jalandhar-counter-intelligence-arrested-2-arms-suppliers-from-city-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

बताया कि खुफिया जानकारी  पर आधारित इस ऑपरेशन में काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की ही टीम शामिल थी। आरोपियों को पुलिस ने जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त नेटवर्क पिछले करीब 6 माह से चल रहा था। पिछले 6 महीनों में हथियारों की 4 बड़ी खेपें आरोपी खरीद चुका था। डीजीपी गौरव यादव ने आगे यह भी कहा

.

.

कि दोनों आरोपियों के अगले पिछले लिंक खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों के किस गैंग से लिंक हैं, इस पर पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के दो महत्वपूर्ण मॉड्यूल सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिनकी तलाश पुलिस की जा रही है। मगर दोनों को पुलिस ने केस में नामजद कर लिया है।

.

.

.