relatives furious over patients death protesting outside Care Max hospital jammed road misbehavior in custody Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज एक फतर्फ जहां पूरा देश डॉक्टर्स डे मना रहा है वहीं जालंधर के गुरुनानक मिशन चौक के पास स्थित केयर मेक्स अस्पताल में आज उस समय हंगामा हो गया जब कपूरथला की एक महिला की अस्पताल में मौत हो जाने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके इलाज में डाक्टरों ने लापरवाही की है /
.इस दौरान परिजनों ने यह भी बताया कि इस बारे में जब अस्पताल प्रबंधकों से पूछना चाहा तो अस्पताल के बाउंसर बुलाकर उनके साथ धक्का मुक्की की गई / इसका पता चलते ही कपूरथला से और भी रिश्तेदार जालंधर पहुंच गए / उन्होंने केयर मेक्स अस्पताल के बाहर सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर सड़क जाम कर दी और अस्पताल को सील करने की मांग की, ताकि किसी दूसरे मरीज की इलाज में लापरवाही से मौत ना हो सके /
. .इस दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को कपूरथला की महिला शरन ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर बीते दिन शाम को जालंधर के इस केयर मेक्स अस्पताल पहुंची थी और उसकी मां खुद चलकर अस्पताल के गई थी / इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उनकी छाती में कट लगाने के साथ इंजेक्शन भी दे दिया, जिसके बाद उनकी मां की तबीयत देखते ही देखते बिगड़ती गई और आज यानि गुरुवार को उनकी मौत हो गई /
.
इस दौरान जब परिजनों ने अस्पताल के प्रबंधकों से पूछना चाहा तो अस्पताल में उनकी मां ठीक-ठाक आई थी, फिर अचानक मौत कैसे हो गई तो इस पर उनके भाई के साथ अस्पताल के बाउंसरों ने धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी / आज केयर मेक्स अस्पताल में हुए हंगामें के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुंची और स्थित को संभाला,
. .इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि इस घटनाक्रम संबंधी पूरी जाँच पड़ताल की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी / इस सारे घटनाक्रम के बारे में जब स्थानीय केयर मेक्स अस्तपाल के प्रबंधकों से PTB News ने संपर्क करने की कोशिश की तो इस मामले में अस्पताल ने अपना कोई पक्ष अभी नहीं रखा है / फ़िलहाल घटना के बाद से अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
relatives furious over patients death protesting outside Care Max hospital jammed road misbehavior in custody Jalandhar































