PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

जालंधर के साथ लगते इलाके में घर से 14 लाख कैश लेकर फरार हुआ नौकर, फैली सनसनी,

servant-stolen-rs-14-lakh-from-house-in-kapurthala-punjab

.

.

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : जालंधर जिले के साथ लगते जिला कपूरथला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां एक महिला के घर से 14 लाख रुपए चोरी की घटना घटी है। महिला ने अपने नौकर पर ही आरोप लगाए हैं, क्योंकि वह घर को ताला लगाकर गायब है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट में आरोपी नौकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

.

.

पुलिस के अनुसार मोहल्ला अमन नगर में रहने वाली महिला रमनदीप कौर ने बताया कि वह घर पर अपने 12 साल के बेटे हरमन के साथ रहती है। उनके घर पर विशाखा सिंह भी रहता है। रमनदीप कौर ने छह महीने पहले ही गांव लक्खन कला में अपनी खेती वाली जमीन पर काम करने के लिए लक्खन कलां के राम लुभाया को नौकरी पर रखा था। नौकर राम लुभाया भी उनके घर में एक अलग कमरे में रहता है।

.

.

14 अक्टूबर को महिला अपने नौकर राम लुभाया के साथ बैंक से 12 लाख रुपये कैश निकलवा कर लाई थी। रकम घर की अलमारी के लॉकर में रखी थी। लॉकर में पहले से ही 2 लाख रुपये थे। 15 अक्तूबर की सुबह महिला बेटे हरमन और घर पर रहने वाले विशाखा सिंह के साथ मायके गांव रावां गई थी। वहीं, घर की चाबियां नौकर राम लुभाया को दी थी। लेकिन अलमारी की चाबियां महिला के पास थी। उसी रात लगभग 10 बजे महिला लौटी तो घर का दरवाजा लॉक था।

.

.

नौकर राम लुभाया घर पर नहीं था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और उसमें रखे 14 लाख रुपये गायब थे। पीड़िता रमनदीप कौर ने बताया कि उसका नौकर राम लुभाया भी फरार है। उसे शक है कि यह चोरी नौकर ने की है। आरोपी नौकर अपने घर पर भी नहीं पहुंचा है। सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी नौकर राम लुभाया निवासी लक्खन कला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।