.
sho of kartarpur pushpbali sent to lines after he misbehaved with public during curfew Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कर्फ्यू के दौरान लोगों से गाली-गलौज व मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद थाना करतारपुर के एसएचओ पुष्पबाली को एसएसपी नवजोत माहल ने डीजीपी के आदेशों के बाद लाइन हाजिर कर दिया है /
..
अब उनकी जगह पर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह को थाना करतारपुर काे एसएचओ नियुक्त कर दिया गया है / आपको बता दें कि एसएचओ पुष्पबाली द्वारा लोगों को पीटने कि कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं, जिसमें वह कर्फ्यू के दौरान घर से निकलने वालों को गंदी गालियां निकाल रहे हैं और साथ में उनकी पिटाई भी कर रहे हैं /
. .इस दौरान बाली के साथ उनके कर्मचारी भी लोगों की डंडों से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि पुष्प बाली ने बाद में इसके लिए अलग से वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी / यह वीडियो वायरल होने के बाद इसकी शिकायत डीजीपी दिनकर गुप्ता और मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस वालों को संयम दिखाने को कहा था और ऐसे कुछ पुलिस वालों के खिलाफ क़ानूनी करवाई करने की बात कही थी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
sho of kartarpur pushpbali sent to lines after he misbehaved with public during curfew Jalandhar

































