.
punjab governments warning to nris that passport will be canceled if not give immediate information
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कोराेना के खिलाफ जंग के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है / कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने विदेश से पंजाब में आए एनआरआइ (अनिवासी भारतीयों) को कड़ी चेतावनी दी है / राज्य सरकार ने कहा है कि पंजाब आए एनआरआइज खुद के बारे में तुरंत जानकारी दें अन्यथा उनके पासपोर्ट रद कर दिए जाएंगे / सरकार ने इससे पहले एनआरआइज के बारे में गांवों के सरपंचों से जानकारी मांगी थी /
..
पंजाब में कोरोना की दहशत के बीच दूसरे देशों से 90 हजार से अधिक एनआरआइज आए हैं / प्रदेश सरकार ने शनिवार को जनवरी से अब तक विदेश से लौटे एनआरआइज़ से कहा है कि वे अपने बारे में जानकारी तुरंत प्रशासन को नहीं दें / सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि एनआरआइज ने यह जानकारी नहीं दी तो उनके पासपोर्ट रद करने पर विचार किया जाएगा /
..
आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने प्रदेश के सभी सरपंचों को आदेश दिए थे कि वे दो दिन के अंदर विदेश से लौटे लोगों के बारे में जानकारी सरकार को दें / स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब में 90000 एनआरआइज आ चुके हैं / इनमें से 30000 से अधिक लोगों से स्वास्थ्य विभाग अभी तक संपर्क नहीं कर पाया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab governments warning to nris that passport will be canceled if not give immediate information






































