PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नवजोत सिंह के सलाहकार व पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किया हमला,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार पूर्व DGP मुहम्मद मुस्तफा ने कैप्टन पर हमला बोला है / उन्होंने कहा कि ऑपरेशन इंसाफ पूरा हुआ / बिना वजह के इसमें देरी हुई लेकिन देर आए-दुरुस्त आए / उनका यह बयान अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाकर जोड़ने से देखा जा रहा है / मुस्तफा ने उन लोगों काे भी शुक्रिया कहा, जिन्होंने कैप्टन को सत्ता से हटाने के काम को सिरे चढ़ाया / मुस्तफा ने ऊपर वाला मेहरबान तो हर मुश्किल आसान भी लिखा /

.

.

मुस्तफा ने कहा कि अब पंजाब कांग्रेस का फोकस मिशन 2022 के जीतेगा पंजाब पर होगा / उन्होंने कहा कि इसमें आ रही इकलौती बाधा अब दूर हो गई है / उन्होंने पंजाब, पंजाबियों और कांग्रेसियों को भरोसा दिया कि मार्च 2022 में कांग्रेस की निश्चित जीत होगी / उन्होंने चरणजीत चन्नी को CM बनाने को आउट ऑफ बॉक्स आइडिया करार दिया / उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू के मजबूत हाथों में है, इसलिए जीत तय है /

.

मुस्तफा ने तंज कसते हुए वसीम बरेलवी की पंक्तियां लिखते हुए कहा कि दरिया का सारा नशा उतरता चला गया मुझको डुबोया और मैं उबरता चला गया वो पैरवी तो झूठ की करता रहा, लेकिन उसका चेहरा उतरता चला गया मंजिल समझकर बैठ गए थे, जिनको चंद लोग मैं ऐसे रास्तों से गुजरता चला गया / पूर्व IPS अफसर मुहम्मद मुस्तफा कैप्टन सरकार के वक्त DGP के दावेदार थे /

.

.

उनकी जगह कैप्टन ने दिनकर गुप्ता को नियुक्त कर दिया / उन्होंने कानूनी लड़ाई भी लड़ी, लेकिन वो DGP नहीं बन पाए / तभी से वो कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे थे, हालांकि कैप्टन की विदाई के बाद अब दिनकर गुप्ता को भी DGP से हटाया जाना तय है, फिलहाल वो छुट्‌टी पर चले गए हैं / कुछ दिन पहले जब कैप्टन ने सिद्धू को एंटी-नेशनल कहा तो मुस्तफा ने उसका करारा जवाब दिया था /

.

आपको यह भी बता दें कि मुहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना कैप्टन सरकार के बाद चन्नी कैबिनेट में भी मंत्री बन गई हैं / सोमवार को शपथ लेने वाले 15 मंत्रियों में वह भी शामिल थीं / नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने तो उन्होंने मुस्तफा को अपना रणनीतिक सलाहकार बना दिया / उन्हें प्रदेश संगठन की तरफ से कांग्रेस हाईकमान के साथ तालमेल का भी जिम्मा सौंपा गया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें