Supreme Court accepts CBSE Board’s average marking scheme for result of 10th & 12th Students
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” नई दिल्ली : देश के दो बड़े स्कूली शिक्षा बोर्ड सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) ने अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं / यह परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होनी थी / CBSE ने रद्द की गई परीक्षाओं के लिए एवरेज मार्किंग की योजना सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है /
.ICSE भी एवरेज मार्किंग के नियम तय करते हुए 1 हफ्ते के भीतर नोटिफिकेशन जारी करेगा / दोनों बोर्ड 15 जुलाई से पहले नतीजों की घोषणा कर देंगे / सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाली CBSE की परीक्षा को चुनौती दी गई थी / इसमें कोरोना के मद्देनजर परीक्षा के आयोजन को खतरनाक बताया गया था /
.कोर्ट ने CBSE से इन परीक्षाओं को रद्द कर छात्रों को अंक देने की कोई व्यवस्था बनाने के लिए कहा था, जिसके बाद बोर्ड की तरफ से बताया गया कि उसने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है / जिन छात्रों ने सभी विषयों की परीक्षा दे दी है, उनका रिजल्ट हर विषय में प्राप्त अंक के आधार पर जारी किया जाएगा / जिन छात्रों ने 3 से ज्यादा विषयों की परीक्षा दी है, उनके बेस्ट ऑफ थ्री अंक का औसत निकालते हुए बचे हुए विषयों के अंक दिए जाएंगे /
वहीं जिन्होंने सिर्फ तीन परीक्षाएं दी हैं, उनके बेस्ट ऑफ 2 का औसत निकालकर बचे हुए विषयों में अंक दिए जाएंगे / जिन्होंने एक या दो परीक्षा ही दी हैं, उनका एवरेज उस परीक्षा में हासिल अंक और इंटर्नल एसेसमेंट / प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक के आधार पर निकाला जाएगा / CBSE ने यह भी बताया कि दसवीं की परीक्षा पूरी तरह से रद्द कर दी गई है, लेकिन 12वीं के छात्रों को हालात सुधरने पर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा /
.बोर्ड ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि एवरेज मार्किंग रिजल्ट के ऐलान के बाद, एक तय समय सीमा के भीतर ही छात्रों को यह बताने का मौका दिया जाएगा कि वह बाद में जब परीक्षा होगी तो उसमें शामिल होना चाहेंगे या नहीं / ICSE ने भी सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह अपनी बची हुई परीक्षाओं को रद्द कर रहा है / वह भी एवरेज मार्किंग के जरिए छात्रों को अंक देगा, हालांकि, उसकी मार्किंग व्यवस्था CBSE से थोड़ी अलग होगी /
.कोर्ट ने इसकी इजाजत देते हुए कहा कि ICSE 1 हफ्ते के भीतर इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दे / ICSE ने यह भी बताया है कि वह 12वीं ही नहीं 10वीं के छात्रों को भी बाद में परीक्षा का मौका देने पर विचार करेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Supreme Court accepts CBSE Board’s average marking scheme for result of 10th & 12th Students




































