PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, नेवी कर्मी ने की पड़ोसी परिवार पर अंधा*धुंध फाय*रिंग, 3 की हुई मौत

triple murder causes stir in lucknow navy personnel opens indiscriminate fire neighbors family

PTB Crime न्यूज़ लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां गाड़ी खड़ी करने के मामूली विवाद ने भयानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नौबस्ता इलाके के ब्राह्मणी टोला में सोमवार को पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी हथियार से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस भीषण गोलीबारी में दो सगे भाइयों और उनके बेटे की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) का जवान बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ब्राह्मणी टोला में शिवाजी तिवारी और उनके पड़ोसी ऋषभ शुक्ला के बीच वाहन खड़ा करने को लेकर पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच गुस्से में आपा खो बैठे ऋषभ शुक्ला ने अपनी बंदूक निकाली और सामने खड़े तिवारी परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

.

.

गोलीबारी इतनी सटीक और नजदीक से की गई कि 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी और उनके 55 वर्षीय छोटे भाई शिवेंद्र तिवारी के सिर में गोली लगी और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर के सिर पर खून सवार था और उसने बीच-बचाव करने आए शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी के सिर में तथा शंभू नामक युवक के सीने में भी गोली मार दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और

.

खून से लथपथ पड़े सुयश और शंभू को तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद सुयश की भी सांसें थम गईं, जिससे इस तिहरे हत्याकांड से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सीने में गोली लगने से घायल शंभू की हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : फिर हुआ गो*ली*कांड, DGP गौरव यादव घटनास्थल पर पहुंचे, 5 गिरफ्तार

.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी ऋषभ शुक्ला को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नौसेना में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों की तहरीर पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सआदतगंज इलाके में हुए इस तिहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, मेडिकल स्टोरों पर अब नहीं मिलेगी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स