PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

दुल्‍हन का कारनामा, 6 फेरे लेने के बाद रुक गई दुल्‍हन, बोली, अब नहीं करूंगी शादी, जाने वजह,

uttar pradesh mahoba unbelievable story bride calls off wedding after taking 6 rounds

uttar pradesh mahoba unbelievable story bride calls off wedding after taking 6 rounds

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ महोबा : यूपी के महोबा में शादी टूटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है / हैरानी की बात यह है कि दुल्‍हन (Bride) ने द्वारचार, जयमाल और चढ़ावे की रस्‍म के बाद सात फेरों के दौरान शादी से इनकार किया / जैसे ही दुल्‍हन ने छह फेरे लेने के बाद शादी करने से मना किया तो हड़कंप मच गया / इसके बाद रात में ही पंचायत बुलाई गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बारात को बैरंग लौटना पड़ा / यह मामला इस वक्‍त पूरे इलाके में चर्चा का कारण बना हुआ है /

.

.

गुरुवार को उत्‍तर प्रदेश के महोबा में झांसी के कुलपहाड़ तहसील के एक गांव से बारात आयी थी / इस दौरान दुल्‍हन पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया, तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस करने वाले के बाद सबने खुशी से दावत उड़ाई, वहीं, द्वारचार और जयमाल की रस्म अदायगी की गई / इस दौरान दुल्हन और दूल्हे ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तो दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर फोटो खिंचवाए / इसके बाद सात फेरों का कार्यक्रम भी शुरू हुआ, लेकिन यहीं दुल्हन ने छह फेरे के बाद शादी से इनकार कर दिया /

.

इस दौरान परिवारीजनों ने दुल्हन से वजह पूछी तो उसने कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं, इसलिए शादी नहीं करूंगी / बता दें कि इस शादी के दौरान जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्‍हन और दूल्‍हन के साथ खास रिश्तेदारों और दोस्तों ने खाना भी था, तो आधी रात को दूल्ह के पक्ष के लोगों ने जेवर चढ़ावे की रस्म को पूरा किया / इसके बाद मंडप के नीचे वैदिक मंत्रोच्चारण दूल्हा और दुल्हन अग्नि के फेरे ले रहे थे / यही नहीं, दोनों 6 फेरे पूरे कर चुके थे, लेकिन सातवें फेरे में दुल्हन रुक गई /

.

.

इसके बाद सभी ने हैरानी भरे लहजे में दुल्‍हन से वजह पूछी तो उसने कहा कि मैं शादी नहीं करूंगी, फिर वह गठबंधन की गांठ खोलकर अपने कमरे में चली गई / इसके बाद सभी के होश उड़ गए / बहरहाल, सातवें फेरे से इनकार को लेकर दुल्‍हन के माता और पिता उससे वजह पूछी तो उसने कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी, हालांकि इसके बाद दोनों पक्ष के लोग दुल्हन को कई घंटे तक समझाते रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी /

.

इसके बाद आधी रात को ही संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में पंचायत हुई और इस दौरान भी दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही / इस दौरान विवाद से भड़के दूल्‍हे के पिता ने कहा कि जब शादी से इनकार करना था तो जयमाल और चढ़ावे की रस्म क्यों कराई, हालांकि कुछ देर बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी और बारात बैरंग लौट गई / दूल्‍हा और दुल्‍हन के पक्ष ने पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

uttar pradesh mahoba unbelievable story bride calls off wedding after taking 6 rounds