.
.
vibhor of innocent hearts won two gold medals at the international karate championship
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ ‘शिक्षा’ : इनोसैंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में आठवीं कक्षा मेें पढऩे वाले छात्र विभोर अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप मेंं सब जूनियर अंडर-12- 13 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया / सर्वप्रथम कोलकाता में आयोजित पांचवीं इंटरनैशनल कराटे चैम्पियनशिप-2019 में 12 वर्ष तथा 50 कि.ग्र. मेंं कड़े परिश्रम से स्वर्ण पदक जीता / यह प्रतियोगिता आल इंडिया शैशंकाई शीटो-रयू-कराटे दी-फैडरेशन द्वारा आयोजित की गई जोकि गर्वनमैंट आफ इंडिया तथा बंगाल ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा पहचानी जाती है /
.
.
दूसरा स्वर्ण पदक विभोर ने दिल्ली में आयोजित इंडीपैंड्स कप इंटरनैशनल कराटे चैम्पियनशिप में जीता जोकि ‘सीको-काई-कराटे इंटरनैशनल, इंडिया’ तथा ‘भारत कराटे अकादमी’ द्वारा आयोजित की गई थी / विभिन्न देशों से आए हुए खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया / विभोर अग्रवाल ने इसमें भी अंडर-12-13 वर्ग मेें स्वर्ण पदक जीता /
.
.
विभोर की इस शानदार सफलता पर मैनेजमैंट ने विभोर अग्रवाल के कोच हरप्रीत सिंह तथा एच.ओ.डी. स्पोट्र्स संजीव भारद्वाज को बधाई दी / विभोर विद्यालय की कराटे टीम का खिलाड़ी भी है तथा विद्यालय के लिए पदक जीत चुका है / प्रिंसीपल राजीव पालीवाल तथा वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा ने विभोर की इस जीत पर उसे बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
vibhor of innocent hearts won two gold medals at the international karate championship


































