warning of doctors by closing opd if the demand is not accepted then the emergency and covid wards will also be closed the patient is upset Jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आज नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (NPA) को बेसिक-पे से हटाकर कम करने के विरोध में सोमवार को डॉक्टरों ने आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) की सेवाएं ठप कर दी, जिसके बाद वो सिविल सर्जन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं / डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पताल में सस्ते इलाज की आस में आए मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है /
. .खासकर, हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार होने की वजह से सिविल में ज्यादा लोग चेकअप कराने पहुंचे थे / डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो वो OPD, मेडिको लीगल केस के बाद इमरजेंसी और कोविड वार्ड की सेवाएं भी बंद कर देंगे / प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि पहले उन्हें बेसिक पे का 25% NPA मिलता था, जिसे घटाकर सरकार ने 20% कर दिया /
..
यही नहीं, इसे अब बेसिक पे से हटा लिया गया, जिसके बाद पे कमीशन लागू किया गया लेकिन उन्हें इसका नुकसान हो रहा है / सरकार NPA को पहले की तरह देकर उसमें 33% बढ़ोत्तरी के साथ सैलरी दे वर्ना उनका प्रदर्शन जारी रहेगा / डॉक्टर बोले कि वह मरीजों की जान खतरे में नहीं डालना चाहते लेकिन कोरोना काल में अपनी जिंदगी के साथ पूरे परिवार को जोखिम में डालकर उन्होंने काम किया /
. .अस्पताल से लेकर सड़कों व चौराहों पर सैंपलिंग की ड्यूटी की गई, इसके बावजूद सरकार ने उनकी सेवा का ऐसा इनाम दिया / जिसे वो बर्दाश्त नहीं करेंगे / डॉक्टरों के बाद सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे लैब टैक्निशियन भी विरोध में उतर आए हैं / उन्होंने भी कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया / उन्होंने पे कमीशन को रद्द करने के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
warning of doctors by closing opd if the demand is not accepted then the emergency and covid wards will also be closed the patient is upset Jalandhar Punjab


































