.
.
world protestors in canada demand pakistan to stop forced conversion of minor hindu girls
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कनाडा : कनाडा के सिसौगा सेलिब्रेशन स्कवायर पर शनिवार को सिंध के रहने वाले हिंदुओं ने प्रदर्शन किया / इन सभी ने पाकिस्तान से नाबालिग हिंदू लड़कियों के होने वाले जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने और उन लड़कियों के लिए न्याय मांगा जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है /
.
.
आयोजकों के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन का मकसद पाकिस्तान सरकार पर उन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाना था जो धर्म को हथियार बनाकर मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करते हैं / प्रदर्शनकारियों ने आधिकारिक बयान जारी करके कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं सिंधी हिंदू बहुत पीड़ा में हैं क्योंकि आजकल पाकिस्तान में लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है /
.
प्रदर्शनकारियों के हाथ में मौजूद पोस्टर में लिखा था, ‘पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण बंद हो’, ‘पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक उत्पीड़न बंद करो’, ‘पाकिस्तान हिंदू लड़कियों को अगवा करना बंद करो’, ‘हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराना बंद करो / उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हमें न्याय चाहिए के नारे भी लगाए /
.
.
आपको बता दें कि पाकिस्तान के अकेले सिंध प्रांत में हिंदू और ईसाई लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और शादियों के करीब 1000 मामले उजागर होने पर देश का स्वतंत्र मानवाधिकार संगठन चिंता जाहिर कर चुका है / 16 अप्रैल को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में ‘पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग’ (एचआरसीपी) ने कहा था कि सरकार ने ऐसी जबरन शादियों को रोकने के लिए अतीत में बहुत अच्छी कोशिशें नहीं कीं / ये प्रयास बहुत मामूली ही रहे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
world protestors in canada demand pakistan to stop forced conversion of minor hindu girls

































