.
.
rajasthan bharatpur incidents of rape cant stop but 87 increase in these cases is worrisome says rajasthan bjp leader kalicharan saraf
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने रेप के मामलों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है / उन्होंने कहा है कि दुष्कर्म एक ऐसी चीज है जो रुक नहीं सकती, परंतु रेप की घटनाओं में 87% की वृद्धि चिंताजनक है / उन्होंने यह बात रविवार को भरतपुर में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान कही /
.
.
पूर्व मंत्री सराफ ने जयपुर में मासूम बच्ची से बलात्कार की घटना को घिनौना अपराध बताया / उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है / सराफ ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में भी इस तरह की आपराधिक घटनाएं होती थीं, लेकिन उन पर काफी हद तक काबू पाया गया था /
.
.
पूर्व मंत्री सराफ ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में अपराध बढ़ा है / दुष्कर्म एक ऐसी चीज है जो रुक नहीं सकती, लेकिन रेप के मामलों में 87 प्रतिशत बढ़ोतरी चिंताजनक है / सराफ ने भरतपुर प्रवास पर पहलू खान और उसके परिवार को गोतस्कर भी बताया / साथ ही उन्होंने इस मामले में फिर से जांच कराने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया / उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की गहलोत सरकार गोतस्करों को बचाने का प्रयास कर रही है /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
rajasthan bharatpur incidents of rape cant stop but 87 increase in these cases is worrisome says rajasthan bjp leader kalicharan saraf

































