.
12 members of same family in maharashtra infected with corona 4 members had returned from haj a few days India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ मुंबई : कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है / यहां अब तक 130 मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि कोल्हापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है / यहां के एक ही परिवार के 12 लोग कोविड-1 वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं /
..
पता चला है कि इन्हें यह संक्रमण घर के उन चार सदस्यों से मिला, जो हज करने गए थे / वहां से लौटने के बाद उनसे परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है / जानकारी के मुताबिक सांगली जिले के इस्लामपुर गांव का रहने वाले इस परिवार के 4 सदस्य हज से लौटे थे / लौटने पर परिवार के 4 सदस्यों को अलग-थलग में रखा गया / जांच के बाद 23 मार्च को इन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई /
.25 मार्च को परिवार के 5 और सदस्यों का जांच कराया गया / ये पांचों भी पॉजिटिव पाए गए / इसके बाद परिवार के 3 और लोगों को बुलाया गया, जो पॉजिटिव निकले / इस तरह से एक ही परिवार के 12 लोग खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए / इस बीच सांगली जिले के सिविल सर्जन संजय सालुनखे ने कहा कि परिवार के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल अब लिए जा रहे हैं / इन सबकी रिपोर्ट आज आ जाएगी /
.डॉक्टरों को इस बात का डर है कि कोरोना की ये चेन काफी लंबी हो सकती है / यानी इस गांव के कई लोग इसकी चपेट में आ गए होंगे / इसके अलावा डॉक्टरों ने परिवार के सारे करीबी रिश्तेदारों को भी अलग-थलग कर दिया गया है / गौरतलब है कि अब तक देश में संक्रमित लोगों की संख्या 700 के पार हो चुकी है और 20 लोग जान से हाथ धो बैठे हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
12 members of same family in maharashtra infected with corona 4 members had returned from haj a few days India

































