.
Another corona virus positive patient came in Jalandhar The count increased to 5
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कोरोना वायरस की चपेट में बीते दिन निजात्म नगर की एक महिला के पोसिटिव होने की खबर मिलते ही जहां पूरी जालंधर शहर में हड़कंप मच गया था वहीं इस खबर के 24 घंटे बीत जाने के बाद एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस पोसिटिव पाया गया है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मरीज जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती है और इसकी उम्र महज 24 वर्ष बताई जा रही है / यह उक्त नवांशहर के गांव पतलावा के मृतक 70 वर्षीय बलदेव सिंह के सम्पर्क में था और इसी वजह से इस युवक की जाँच की गई थी /
.यही युवक पहले से ही कोरोना वायरस के पोसिटिव 27 साल के युवक हरदीप का दोस्त बताया जा रहा है / हरदीप फिल्लौर में दाखिल 3 पोसिटिव मरीजों में शामिल था जिसे बाद में जालंधर के सिविल अस्पताल में लाया गया था /
.आपको बता दें की अब तक जिले में कोरोना वायरस के करीब 4 केस थे लेकिन आज इस युवक के कोरोना वायरस पोसिटिव पाए जाने के बाद गिनती बढ़कर 5 हो गई है / अब देखना यह होगा की इस गंभीर परस्थिति में जिला अधिकारी और क्या सख्त कदम उठाते हैं, हालाँकि यह सब किया कराया मृतक बलदेव सिंह का है जो विदेश से कोरोना संक्रमण लेकर नवांशहर पहुंचा था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Another corona virus positive patient came in Jalandhar The count increased to 5

































