14 year old girl raped in Sultanpur Lodhi in Kapurthala Punjab Police registered a FIR Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला के अधीन पड़ते सुल्तानपुर के गांव आली कला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां एक नाबालिग प्रवासी लड़की से जबरन बलात्कार करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है /
.इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थनीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है / वहीं पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की घर पर अकेली थी और उनका भाई और माता काम करने के लिए गए हुए थे /

पुलिस ने बताया कि गांव का एक नौजवान जोकि जाट बिरादरी से संबंधित है वह इस बात का फायदा उठाते हुए घर आ गया और नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया उसके दो अन्य साथी उसके घर के बाहर खड़े रहे / पुलिस का कहना है कि जिस लड़की के साथ यह घटना हुई है, वह 14 वर्षीय की है /
.पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की को जाँच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है व मामले की जाँच गंभीरता से की जा रही है / वहीं दूसरी और सुल्तानपुर लोधी से अकाली दल के नेताओं ने आरोपियों का संबंध कांग्रेस पार्टी के साथ होने की बात कही और पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि वह पीड़िता लड़की व परिवार को न्याय दिलाएं ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घिनौना अपराध दुबारा ना कर सके /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
14 year old girl raped in Sultanpur Lodhi in Kapurthala Punjab Police registered a FIR Punjab




































