LIC robbed 22.70 lakhs from cash van in broad daylight 4 people injured during firing Aligarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अलीगढ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में दिनदहाड़े आज लुटेरों ने एलआईसी (LIC) कर्मचारी से 22.70 लाख रुपए लूट लिए और जब वहां मौजूद गार्ड ने बदमाशों पर फायरिंग की तो बदमाशों ने भी सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / लुटेरे इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रास्ते में जाते वक्त लुटेरों ने एक महिला के कुंडल भी लूट लिए थे / इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है / इस वारदात के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
जानकारी के अनुसार यह घटना अलीगढ जिले के समद सड़क मार्ग की है / जहां सीएमएस कंपनी का कैशमैन रजत शर्मा रोज की तरह एलआईसी का कैश लेकर एलआईसी के कार्यालय पहुंचे थे, तभी दो अज्ञात लुटेरों ने रजत शर्मा के सिर पर तमंचे का बट मारकर हाथ से 22 लाख से अधिक रुपए से भरा बैग लूट लिया /
.यह देखकर रजत के गार्ड ने बदमाशों का पीछा करते हुए उस पर फायरिंग की तो बदमाशों ने भी अपना बचाव करते हुए फायरिंग की / इस दौरान सड़क पर खड़े दो लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए हैं / वहीं इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी मुनि राज ने बताया कि समद रोड पर एलआईसी के कार्यालय के सामने कैश वैन रोड पर खड़ी थी / रजत कैश बैग लेकर अंदर जा रहा था, तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है /
.पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि छानबीन में पता चला है कि कैश वैन में दो गनर थे / एक वैन के अंदर और दूसरा वैन के बाहर खड़ा था / घटना के बाद गनर पीछे दौड़े और फायरिंग भी की, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे / फिलाहल मामला दर्ज कर लिया गया है व जाँच की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
LIC robbed 22.70 lakhs from cash van in broad daylight 4 people injured during firing Aligarh




































