.
21 fire marshes overcoming fire in wooden warehouse in mundka area of delhi NCR
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुंडका इलाके में भीषण आग ने एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है / इस पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 21 गाड़ियां मौजूद हैं / जिस गोदाम में आग लगी है, वो प्लाईवुड का कारखाना बताया जा रहा है / आग इतनी ज्यादा है कि वो इमारत के सामने स्थित एक बल्ब फैक्ट्री तक फैल गई है, हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है /
..
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की घटना मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास हुई है / आग लगातार फैलती जा रही है / आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रहा है / अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है / दमकल विभाग के अनुसार, यह हादसा आज सुबह करीब 5:00 बजे हुआ और अग्निशमन कर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया /
..
जानकारी मिलते ही फायर ऑफिसर एसएस टुल्ली ने कहा कि हमें सुबह लगभग 5 बजे पहला फायर कॉल मिला / सुबह 6:22 बजे हमने इसे मध्यम श्रेणी की आग घोषित किया / यह लकड़ी के लॉग से भरा एक गोदाम है जिसके कारण आग अन्य इमारतों में फैल गई / हमने इसे नियंत्रित किया है / मौके पर 21 दमकल वाहनों के साथ अग्निशमन अभियान चल रहा है /
..
आपको बता दें कि इससे पहले बीते रविवार को दिल्ली में ही एक बड़ा हादसा हुआ था / नॉर्थ दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में चल रही फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी / आग की चपेट में आने से 43 मजदूरों की जान चली गई थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
21 fire marshes overcoming fire in wooden warehouse in mundka area of delhi NCR



































