.
Punjab Sidhu can return to Punjab cabinet soon Deputy CM Post can take over Chandigadh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली / चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में तूफानी मैच खेलने वाले धुरंधर खिलाड़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कैबिनेट में जल्द ही बड़े रूप में वापसी हो सकती है और इसी के साथ ही वह एक बार फिर से पंजाब कैबिनेट में वापिसी कर सकते हैं / यही नहीं इसके साथ ही उन्हें उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी भी मिल सकती है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चाहती हैं कि सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए / इस मुद्दे पर वह कैप्टन अमरेंद्र सिंह से भी बात की जा चुकी है / यह भी माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को अपने पाले में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं / इसी वजह से कांग्रेस आलाकमान उनको हल्के में नहीं लेना चाहती /
..
यह भी कहा जा रहा है कि कैप्टन सरकार से नाराज चल रहे विधायकों अगुवाई सिद्धू कर रहे हैं / इसी कारण नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में वापसी करवाने की तैयारी है / इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता और खुद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ नाप तोल कर रहे हैं / वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पॉलीटिकल एडवाइजर और विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग में ये कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि जो मंत्री ठीक से अपना काम नहीं कर रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस सही नहीं है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए /
..
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवा ने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन कामकाज ठीक से करने में विफल रहे हैं / सिद्धू के साथ ही उनकी पार्टी के कई नेता नाराज चल रहे हैं / उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को कुर्सी के लालच में नहीं पड़ना चाहिए / उन्हें देखना चाहिए कि जिन बातों की वजह से उन्होंने मंत्री पद छोड़ा था, वह उन बातों पर कायम रहें और पंजाब के लोगों के हित की बात ही करते रहें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab Sidhu can return to Punjab cabinet soon Deputy CM Post can take over Chandigadh

































