PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के चलते 7 लोगों की मौत, 7 जिलों में ‘रेड अलर्ट’

7 people died due to heavy rains in different parts of the country

PTB Big News महाराष्ट्र : देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए देखते हुए मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सात जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है. पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, नासिक, पुणे, कोल्हापुर और गढ़चिरौली में अगले 24 घंटे में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतवानी जारी की गयी है.

पिछले 24 घंटों में ही बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई है.भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र में 14 जुलाई तक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मुंबई में अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि 1 से 10 जून तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 83 हो गयी है. राज्य में 13 एनडीआरएफ की और राज्य आपदा नियंत्रण की दो टीमें विभिन्न हिस्सों में काम कर रही हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल बाढ़ के कारण गढ़चिरौली जिले के गांव अन्य क्षेत्रों से कट जाते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने स्थायी योजना पर काम करने की बात कही.