PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा

BSF apprehends constable deployed in VVIP convoy with 15 kg of heroin Punjab

PTB Big News ​​पंजाब (तरनतारन) : तरनतारन में B.S.F. को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब रूटीन चेकिंग के दौरान V.V.I.P. काफिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया। मिली जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की कंटीली तार के पास एंटी-ड्रोन सिस्टम में तैनात हेड कांस्टेबल को 15 kg हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान भुसो निवासी करणबीर सिंह के रूप में हुई है।

.

.

यह कार्रवाई B.S.F. बटालियन द्वारा की गई है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अपनी निजी कार में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन के तीन पैकेट लेकर लौट रहा था। गांव लाहियां के पास BSF और NCB के जॉइंट ऑपरेशन में पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया।

.

.

सूत्रों से पता चला है कि आरोपी अपने चाचा के बेटे हरजीत सिंह के साथ स्विफ्ट कार में घूम रहा था। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल करणबीर सिंह को बॉर्डर एरिया में एक चेक-पॉइंट पर स्विफ्ट कार में 15 kg हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ा। दोनों को हिरासत में लेकर BSF और इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा ​पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई गई है।

.

गिरफ्तार हेड कांस्टेबल करणबीर सिंह पुलिस थाने के अधीन आते गांव वां में ड्रोन सिस्टम में तैनात था। भूसा गांव का रहने वाला करणबीर सिंह पहले बॉर्डर पुलिस स्टेशन में मुंशी (क्लर्क) के तौर पर काम कर चुका है और अभी VVIP काफिले के साथ चलने वाली जैमर गाड़ी में तैनात था। BSF की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

.

.