.
St. Soldier Group of Institutions Jalandhar Healthy Environment Campaign
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा पर्यावरण के हित में एक बहुत बड़ा कदम उठाते हुए अपने 32 स्कूल्ज और 21 कॉलेजेस के 42000 छात्रों को शामिल करते हुए हुए एक बड़ी मुहिम “वोई सपोर्ट हैल्थी इन्वायरमेंट” का आगाज सेंट सोल्जर कैंपस में किया गया / इस मुहिम की शुरुआत ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, एसडीएम जैनइंदर सिंह (पीसीएस), सीमा सोनी ( रेडियो सिटी), एमडी मनहर अरोड़ा, ग्रुप के डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स और छात्रों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया गया /
..
हैल्थी इन्वायरमेंट से संबंधित इस मुहिम में सेंट सोल्जर के इंजीनियरिंग, लॉ, फार्मेसी, B.Ed, M.Ed, होटल मैनेजमेंट, जीएनएम, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज के अतिरिक्त 32 स्कूल्ज के छात्रों ने भाग लिया / इस अवसर पर छात्रों ने अपने हाथों में एक-एक पौधा और जागरूकता फैलाते हुए बैनर, डिस्प्ले बोर्ड आदि पकड़कर स्वच्छता को ही उच्च मानते हुए अपने इन्वायरमेंट को हरा भरा रखने के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल ना करने, पानी को बचाने, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने, कूड़ा करकट इधर उधर ना फेंकने, वृक्षों की कटाई ना करने आदि का संदेश दिया वहीं उन्होंने इसके दुष्परिणामों से भी अवगत करवाया /
.एम् डी मनहर ने सभी उपस्थित मेहमानो का स्वागत किया और बताया कि अभी तक 60 लाख से ऊपर मौतें पूरे विश्व में सिर्फ पर्यावरण की गंदगी के कारण हो चुकी हैं जो कि एक साइलेंट किलर है / इसी चिंता को व्यक्त करती कोरियोग्राफी भी फार्मेसी छात्रों द्वारा पेश की गई / छात्रों ने बहुत गर्व से इस मुहीम का भाग बनते हुए कहा के यह सन्देश खास कर हम युवाओं के लिए है और हम अपने ग्रुप के साथ खड़े हैं क्योंकि एक एक करके ही समंदर बनता है उसी तरीके से एक-एक छात्र सेंट सोल्जर ग्रुप के साथ खड़ा है / आर जे हिमांशु ,ए सी पी सैंडी , दीपक भी छात्रों के रुबरुरु हुए /
.इस अवसर पर एसडीएम जैनइंदर सिंह, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, संगीता चोपड़ा, सीमा सोनी, मनहर अरोड़ा और उपस्थित डायरेक्टर, प्रिंसिपल ने संस्था में पौधे लगाते हुए इस मुहिम के साथ अपने आप को जोड़ा / ओपनिंग मुहिम में उपस्थित 3000 से भी ज्यादा छात्रों ने शपथ ग्रहण करके अपने पर्यावरण को बचाने स्वच्छ बनाने और जागरूकता फैलाने की शपथ ली /
.
चेयरमैन श्री चोपड़ा ने कहा कि यह मुहिम इस साल का 2020 -21 का सेंट सोल्जर ग्रुप का थीम रहेगा जिसमें हमारे 42000 छात्र पर्यावरण के हित में काम करेंगे / श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि अगर हम अपने आने वाली पीढ़ी को अगर कुछ भी तोहफे के रूप में देना चाहते है तो वह स्वच्छ पर्यावरण है / एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने सेंट सोल्जर ग्रुप के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन भी सेंट सोल्जर ग्रुप के साथ हाथ मिलाकर उनकी इस मुहिम में हर संभव मदद करेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
St. Soldier Group of Institutions Jalandhar Healthy Environment Campaign




































