.
lockdown hotspot chandigarh coronavirus in haryana death and 9 news case positive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला जिले में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं / आज सुबह इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी / सभी मरीज सेक्टर 15 निवासी 44 साल की महिला मरीज के परिजन हैं / पंचकूला में पिछले तीन दिन में कोरोना के नौ नए केस आने से जिले में अब कुल संक्रमित मरीज 14 हो गए हैं, हालांकि दो मरीज ठीक भी हो चुके हैं /
..
इस मामले में CMO डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को महिला की रिपोर्ट में उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई थी / महिला के पति की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई / वीरवार को उसके परिवार के बाकी सात सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई / इसके साथ ही सेक्टर 15 को सील कर दिया गया है / पीजीआई से रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो गई कि महिला के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य भी महामारी से संक्रमित हैं /
..
वहीं पंचकूला के डीसी मुकेश आहूजा ने पीड़ितों के नाम बताते हुए कहा कि इनके नाम सार्वजनिक करने आवश्यक हैं, ताकि इनके संपर्क में जितने भी लोग आए हों, उन्हें जानकारी मिल सके कि यह परिवार कोरोना से पीड़ित है / इससे यह होगा कि वह लोग भी सामने आकर अपना टेस्ट करवा सकेंगे / वीरवार को महिला की बेटी, बहनों व अन्य सदस्यों को भी कोरोना होने की पुष्टि हो गई /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
lockdown hotspot chandigarh coronavirus in haryana death and 9 news case positive






































