.
4 more new corona positive cases found after two in Jalandhar number increased to 31 Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज सुबह तक 2 नए मामले सामने आये थे, लेकिन शाम ढलते -ढलते कोरोना पोस्टिव के 4 नए केसों में इजाफा होने से जालंधर में संख्या बढ़कर 31 हो गई है /
..
आपको बता दें कि कोरोना का खतरा जालंधर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है / बस्ती शेख इलाके में 59 वर्ष के व्यक्ति, पुरानी सब्जी मंडी की 42 वर्षीय महिला, राजा गार्डन की 32 वर्षीय महिला, शाहकोट में आज दूसरा केस सामने आया है /
.आपको यह भी बता दें कि कोरोना से मरने वाली शाहकोट की महिला के सम्पर्क में आकर अब 30 वर्षीय महिला कोरोना की चपेट में आ गयी है / आज कुछ समय पहले मृतक महिला का 56 वर्षीय पति और किला मोहल्ला के एक 40 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव आया था /
.जालंधर में केसों के बढ़ते आंकडे शहर के लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है / आज शाम तक मिले कुल 6 केस में बस्ती शेख को छोड़कर सभी ट्रेस किये जा चुके कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये है / वही बस्ती शेख में व्यक्ति किसके सम्पर्क में आया है उसकी भी जांच की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
4 more new corona positive cases found after two in Jalandhar number increased to 31 Punjab






































