.
NCC cadets of HMV College participated in Exercise NCC Yogdan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हंस राज महिला महा विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कोविड-19 के समय में देश की सेवा करने में अपना योगदान दिया है / एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेन्द्रू तथा एनसीसी कैडेट्स ने डीजी एनसीसी के दिशानिर्देशानुसार एनसीसी योगदान अभियान में हिस्सा लेने के लिए वालंटियर किया /
..
ग्राउंड पर तैनाती से पहले एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेन्द्रू तथा एनसीसी कैडेट्स को इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रदान की गई / कैडेट्स ने एच.एम.वी. स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर तथा अंदर 3 मीटर की दूरी बनवाते हुए सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाया /
.इस स्थान पर ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर ब्रिगेडियर अद्वित्य मदान तथा 2 पंजाब गल्र्स बीएन एनसीसी कमांडिंग अफसर कर्नल जसबीर सिंह ने दौरा भी किया / कैडेट्स की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें मास्क व ग्लव्स भी प्रदान किये गए /
.प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कैडेट्स के काम की प्रशंसा की तथा उनके अभिभावकों का धन्यवाद् किया कि उन्होंने संकट की घडी में अपने बच्चों को देश की सेवा के लिए भेजा / ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अद्वित्य मदान ने विशेष रूप से बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक कैडेट तथा एएनओ का 50 लाख का बीमा करवा दिया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
NCC cadets of HMV College participated in Exercise NCC Yogdan






































