.
Chandigarh good news about harjit singh injured in attack by nihangs Punjab Injured Harjit Singh also saluted everyone with PGI with his smile
वहीं घायल हरजीत सिंह ने भी अपनी प्यारी सी मुस्कुराहट से PGI से सभी को किया सैल्यूट,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / पटियाला : पटियाला में कथित निहंगों द्वारा हाथ काटे जाने के बाद चंडीगढ़ पी.जी.आई. में उपचाराधीन ए.एस. आई. हरजीत सिंह को लेकर अच्छी ख़बर सामने आई है / हरजीत सिंह की सेहत में तेज़ी से सुधार हो रहा है और अब उनके हाथ ने भी हिलजुल करनी शुरू कर दी है /
..
इस संबंधित जानकारी देते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि हरजीत सिंह के हाथ की सर्ज़री को हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं, और इस बात की ख़ुशी है कि वह अब तंदरुस्त हो रहे हैं / इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि हरजीत सिंह के हाथ ने भी अब काम करना शुरू कर दिया है / अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री ने ए.एस. आई. हरजीत सिंह की बाकायदा एक वीडियो भी सांझी की है, जिसमें हरजीत सिंह खुशी से अपना हाथ हिलाते नज़र आ रहे हैं /
.पुलिस के इस जवान के हौसले को लेकर DGP पंजाब दिनकर गुप्ता की तरफ से आज पूरे पंजाब में उसके हौसले को सलाम करने के लिए सभी थानों में ड्यूटी करते पुलिस मुलाजिमों को अपनी वर्दी पर अपने नाम की जगह पर हरजीत सिंह के नाम की प्लेट लगाकर उसे सलाम करने के लिए कहा गया था, जिसके चलते आज पंजाब भर की पुलिस फोर्स की तरफ से अपने नाम प्लेट की जगह हरजीत सिंह के नाम की नाम प्लेट लगाकर उसकी बहादुरी को सलाम किया गया /
.आपको यह भी बता दें कि कर्फ़्यू दौरान पिछले दिनों पटियाला में ड्यूटी कर रहे पंजाब पुलिस के जवान हरजीत सिंह पर कुछ कथित निहंगों द्वारा हमला करके तेजधार हथियार से उसका हाथ काट दिया गया था जिसके बाद उक्त जवान अपने कटे हुए हाथ को ख़ुद उठाकर अस्पताल ले पहुंचा / आज एक प्यारी सी मुस्कान के साथ SI हरजीत सिंह ने DGP पंजाब से लेकर सभी सीनियर अधिकारीयों और अपने साथियों को सैल्यूट किया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Chandigarh good news about harjit singh injured in attack by nihangs Punjab Injured Harjit Singh also saluted everyone with PGI with his smile






































