.
mla amanmani tripathi and seven others arrested in bijnor after cm yogi order in lockdown voilation
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को विधायक अमनमणि त्रिपाठी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है / बताया जा रहा है कि यूपी सरकार से निर्देश मिलने के बाद बिजनौर के नजीबाबाद थाने में अमनमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी की गई है /
..
अमनमणि त्रिपाठी 3 गाड़ियों की अनुमति लेकर 11 लोगों के साथ उत्तराखंड के बदरीनाथ गए थे / पुलिस ने मौके से 2 चार पहिया गाड़ी बरामद की हैं / लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान विधायक अमनमणि त्रिपाठी के पास कोई अधिकृत पास उपलब्ध नहीं था /
.दरअसल उत्तराखंड पुलिस से बदसलूकी करना यूपी के विधायक अमनमणि त्रिपाठी को महंगा पड़ गया / उत्तराखंड पुलिस ने पहले विधायक सहित 12 लोगों को हिरासत ले लिया था / इन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है /
.जानकारी मिली है कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुले न होने के चलते अमनमणि त्रिपाठी सहित 12 लोग चमोली के कर्णप्रयाग पहुंच गये थे / इस पर कर्णप्रयाग पुलिस ने इनको रोका तो विधायक ने अपना रुतबे दिखाकर पुलिस से ही बदतमीजी कर दी / अमनमणि त्रिपाठी समेत 12 लोगों को कर्णप्रयाग में कोरोना ड्यूटी में लगे अफसरों से बदसलूकी करने के बाद टिहरी पुलिस ने वापस आते वक्त मुनि की रेती में यह कार्रवाई की है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
mla amanmani tripathi and seven others arrested in bijnor after cm yogi order in lockdown voilation






































