Elections will be held on June 19 for 18 Rajya Sabha seats amid Corona transition Election Commission announced New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग (EC) ने आज घोषणा करते हुए कहा कि राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव कराए जाएंगे / इन सीटों के लिए चुनाव कोरोना वायरस महामारी के कारण टाल दिए गए थे / इन 18 सीटों में से चार-चार सीटें आंध्र प्रदेश और गुजरात से हैं / इसके अलावा झारखंड की दो सीटें भी शामिल हैं, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन सीटें हैं /
.चुनाव आयोग ने कहा कि मणिपुर और मेघालय की एक-एक सीट के लिए भी चुनाव होंगे / आयोग ने एक बयान में कहा कि मतों की गिनती 19 जून शाम को होगी / राष्ट्रीय राजधानी स्थित निर्वाचन सदन में करीब तीन महीने बाद आज पहली बार पूर्ण निर्वाचन आयोग की बैठक हुई /
इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त शामिल थे / आयोग ऑनलाइन बैठकों का आयोजन कर रहा था, क्योंकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा मार्च के शुरुआत में अमेरिका की यात्रा पर गए थे और लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए थे /
.राष्ट्रीय राजधानी स्थित निर्वाचन सदन में करीब तीन महीने बाद आज पहली बार पूर्ण निर्वाचन आयोग की बैठक हुई / इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त शामिल थे / आयोग ऑनलाइन बैठकों का आयोजन कर रहा था, क्योंकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा मार्च के शुरुआत में अमेरिका की यात्रा पर गए थे और लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Elections will be held on June 19 for 18 Rajya Sabha seats amid Corona transition Election Commission announced New Delhi




































