Three more corona infection patients met again in Jalandhar in the evening
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कोरोना संक्रमत मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है / वहीं जहां आज सुबह एक महिला कोरोना पोसिटिव पाई गई थी वहीं शाम ढलते ही तीन और पोसिटिव मरीजों के मिलने से जालंधर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या फिर बढ़ गई है /
.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर जिले में शाम ढलते ही तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं / स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन पॉजिटिव रोगियों में से दो 30-30 साल के युवक हैं जो गांव रायपुर के रहने वाले हैं और एक 25 वर्षीय युवक जो गांव दरोली कलां का रहने वाला बताया जा रहा है जोकि महत्तपुर के अंतर्गत आता है /
.वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि यह तीनों कुछ दिन पहले कुवैत से वापिस आए थे और मेहतपुर के पास स्थित एक क्वारंटाइन होम में क्वारंटाइन किये गए थे, जिनकी आज कोरोना रिपोर्ट पोसिटिव आई है / वहीं इसके साथ ही कोरोना पोसिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 255 तक पहुंच गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Three more corona infection patients met again in Jalandhar in the evening




































