A fierce collision occurred in Pratapgarh district truck and Scorpio 4 people died tragically One person was seriously injured Lucknow
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आज हुए एक सड़क हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है / सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा और किशोरी शामिल है / मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व आगे की जांच शुरू कर दी है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित पराग नगर में हुई है / बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हुई है / हादसा इतना भीषण था कि कार को गैस कटर से काटकर मृतकों के शव निकाले गए /
इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग शामिल थे, जिनमें चार पुरुष, तीन महिलाएं, एक किशोरी और एक बच्चा शामिल था, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है, जिसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है / जानकारी मिली है कि यह सभी लोग स्कॉर्पियो से हरियाणा से बिहार जा रहे थे / पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं /
.इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया / फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है / यह भी बताया जा रहा है कि 14 जून को इन सभी लोगों का ट्रेन से रिजर्वेशन हुआ था / अपने घर जाने के लिए जल्दी की वजह से यह लोग किराए पर स्कॉर्पियो करके अपने घर गोसाईपुर थाना शाहपुर जनपद भोजपुर, बिहार जा रहे थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
A fierce collision occurred in Pratapgarh district truck and Scorpio 4 people died tragically One person was seriously injured Lucknow




































