Jalandhar brother killed brother in nakodar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नकोदर : जिला जालंधर के अधीन पड़ते नकोदर के गांव टाहली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात रिश्तों को तार-तार कर देने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक भाई ने दूसरी भाई की तेजधार हथियार के साथ हत्या कर दी / इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय डी.एस.पी. नकोदर नवनीत सिंह माहल, सदर थाना प्रमुख सिकन्दर सिंह सहित पुलिस पार्टी को लेकर मौके पर पहुंचे और खून के साथ लथपथ लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया व घटना संबंधी मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है /
वहीं मौके पर पहुंची ने मृतक की पहचान गायबा उर्फ गेबा (42) पुत्र नागर सिंह निवासी गांव आधी (नकोदर) के तौर पर बताई है / वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई की तरफ से बीती रात तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर दिए जाने की सूचना मिली थी / वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो खून के साथ लथपथ लाश पड़ी थी / थाना प्रमुख ने बताया कि वारदात उपरांत दोषी मौके से फरार हो गया था, जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी शुरू कर दी है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar brother killed brother in nakodar




































