langar distributed in golden temple amritsar during lockdown punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “धार्मिक” न्यूज़ अमृतसर : श्रद्धालुओं के लिए सोमवार को स्वर्ण मंदिर (Golden temple) के फिर से खुलने के दौरान यहां पंजाब सरकार के लॉकडाउन (Lockdown) दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए लंगर शुरू कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया / शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल ने रविवार को सरकार से धार्मिक स्थलों पर ‘प्रसाद’ और लंगर पर रोक संबंधी अपने दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने की अपील की थी /
.दिशानिर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर प्रसाद, भोजन या लंगर का वितरण नहीं होगा / एसजीपीसी ने कहा कि उसने सामुदायिक रसोई केंद्र में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की है / इस बीच, अन्य धार्मिक स्थल एवं शॉपिंग मॉल भी ढाई महीने से अधिक समय बाद राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खोले गए /
स्वर्णमंदिर में श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिला / अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न द्वारों पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गयी थीं / एसजीपीसी के एक कार्यबल ने प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथों की स्वच्छता सुनिश्चित की थी /
.अधिकारियों के अनुसार एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है / हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ नजर नहीं आयी / धार्मिक स्थल सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे / लुधियाना में जामा मस्जिद खुली और प्रबंधन ने एक दूसरे से दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों की सफाई सुनिश्चित की. लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में शॉपिंग मॉल भी खुले, लेकिन लोग कम तादाद में ही नजर आये /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
langar distributed in golden temple amritsar during lockdown punjab




































