jalandhar shops can open till 8pm on saturday and market will be closed on sunday
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में शनिवार को और रविवार को दुकानों को खोलने को लेकर दुकानदारों में चली आ रही कन्फ्युजन को लेकर जिलाधीश घनश्याम थोरी ने आज स्पष्ट कर दिया है कि दूकानदार शनिवार को भी अब 5 की बजाए 8 बजे तक दुकानें खोल सकते हैं / उन्होंने यह भी कहा है कि रविवार को सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी, सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खुल सकेंगी /
..
आपको यह भी बता दें कि पंजाब में 30 जून तक लॉकडाउन था, उसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा कर दी कि अब राज्य में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा / इसी दौरान केंद्र सरकार ने भी अनलॉक 2.0 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी / इस वजह से पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी /
शहर में एक तरफ जिला प्रशासन के लोग शाम को पहले की तरह पांच बजे तक ही सामान्य दुकानें खोलने की बात कह रहे थे तो पुलिस आठ बजे तक दुकानें खोलने की सुविधा की बात कह रही थी, जिसको लेकर जिलाधीश ने आज स्थिति को स्पष्ट कर दिया है / दुकानदारों में इस बात का भी डर था कि कहीं पुलिस के कहने पर वह शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक भी दुकानें खोलकर रखें और पुलिस फिर आकर कहीं कार्रवाई ना कर दे / इसे देखते हुए अब स्थिति स्पष्ट कर दी गई है /
.आपको यह भी बता दें कि अनलॉक 2.0 में केंद्र की गाइडलाइंस के बाद राज्य के गृह सचिव ने जो आदेश जारी किए थे, उसमें वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की दुकानों को रोजाना आठ बजे तक खुलने की छूट है / रेस्टोरेंट व शराब ठेके रात 9 बजे तक खुल सकते हैं, सिर्फ रविवार को जरूरी सेवाओं को छोड़ककर बाकी सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar shops can open till 8pm on saturday and market will be closed on sunday




































