PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

Good News : भारत में कोरोना वैक्सीन की यह होगी कीमत, इस महीने से होगी उपलब्ध,

Serum Institute CEO Adar Poonawala says will have to 500 to 600 hundred for Oxford Corona vaccine

Serum Institute CEO Adar Poonawala says will have to 500 to 600 hundred for Oxford Corona vaccine

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना वैक्सीन का लंबा इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है / लेकिन, इस वक्त सभी के जेहन में लगातार ये सवाल उठ रहें है कि आखिर कोरोना वैक्सीन के लिए हमें कितने पैसे देने होंगे? कब तक यह वैक्सीन आम लोगों के बीच आ पाएगी? ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का एस्ट्रेजेनिका के साथ मिलकर भारत में ट्रायल कर रहे पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला का कहना है कि इस वैक्सीन की कीमत भारत में 500 रुपये से 600 रुपये के बीच होगी /

.

.

एक कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान पूनावाला ने कहा कि 2021 के पहले क्वार्टर में ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन की करीब 30 से 40 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी / पूनावाला ने कहा कि आम लोगों को इस वैक्सीन के लिए पांच सौ से छह सौ रुपये ही देने होंगे / उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इसे सस्ते दरों पर दी जाएगी / सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सीईओ ने कहा कि भारत उनकी प्राथमिकता है /

.

इधर, अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने सोमवार को यह ऐलान किया है कि इसकी कोविड-19 वैक्सीन 95.5 प्रतिशत प्रभावी है, जबकि इससे पहले, अमेरिका और जर्मनी की तरफ से संयुक्त रूप से फाइजर और BioNTECh ने भी इससे पहले इसी तरह का ऐलान किया था / इन दोनों ही वैक्सीन ने तीसरे चरण में परीक्षण के दौरान बेहतर नतीजे दिए हैं और नियामक की मंजूरी के बाद दिसंबर में लोगों को वैक्सीन की खुराक देने का काम शुरू किया जा सकता है /

.

एक तरफ जहां मॉडर्ना और फाइजर-बायोटेक ऐसे दो हैं जिन्होंने इस बात की घोषणा की है कि बड़े पैमाने पर किए गए तीसरे चरण के परीक्षण के दौरान नतीजे सफल रहे, अभी करीब 10 ऐसी वैक्सीन हैं जो जिनका अंतिम परीक्षण किया जा रहा है / फाइजर की स्टडी करने वाले एक स्वतंत्र पैनल कहा कि उन्होंने पाया है कि कोविड-19 की रोकथाम में यह वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है / इसी तरह की स्टडी मॉडर्ना को लेकर की गई और इसमें उसे 94.5 फीसदी तक कारगर पाया गया /

.

.

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के बेंचमार्क के तहत मंजूरी के लिए 50 फीसदी कारगर होना जरूरी होता है, ऐसे में दोनों को रेगुलेडरी अप्रुवल मिलना तय है / अब तक ट्रायल के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई चिंता सामने नहीं आई है और दोनों ही कंपनियों की तरफ से आपतकालीन मंजूरी की मांग की जाएगी / अमेरिका ने दोनों से ही 10 करोड़ वैक्सीन के ऑर्डर दे दिए हैं / फाइजर कनाडा, यूके और जापाना के अलावा यूरोपीय संघ को 30 करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति करने पर राजी हो गया है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Serum Institute CEO Adar Poonawala says will have to 500 to 600 hundred for Oxford Corona vaccine